संडे वीकली रिव्यू
Sunday Weekly Review Template — Free Online
हर रविवार लगभग 15 मिनट का रिव्यू — इस हफ़्ते की सबसे बड़ी जीत और चूक, क्या थकाया, क्या ऊर्जा दी, अगले हफ़्ते क्या बंद करें, शुरू करें, जारी रखें, और 3 प्राथमिकताएँ। 12 सवाल; ड्राफ़्ट अपने-आप ब्राउज़र में बचता है, पिछले 8 रिव्यू देख सकते हैं, A4 प्रिंट भी।
Sunday Weekly Review — हिंदी
12 सवाल, लगभग 15 मिनट, हर रविवार। हफ़्ता कैसा गया और अगला कैसे चलाना है — दोनों एक जगह लिखें।
पूरे साल का साथ
मेरा संकल्प 2027 — जर्नल
हर रविवार का रिव्यू एक ही जगह जमा करना चाहें, तो यह जर्नल है। जर्नल में 52 हफ़्ते, हर महीने की एक थीम (12 थीम), habit tracker और रोज़ 5 मिनट लिखने की जगह है — साथ में हर महीने एक QR ऑडियो पाठ। 160 पन्ने; महीने पहले से छपे हैं, इसलिए साल में कभी भी शुरू कर सकते हैं।
कैसे Use करें?
- 1रविवार को 15 मिनट निकालें और फ़ोन silent करके बैठें
- 212 सवाल ऊपर से नीचे भरें — जीत, चूक, सीख, थकाने वाली और ऊर्जा देने वाली चीज़ें
- 3फिर अगले हफ़्ते के लिए क्या बंद करना है, क्या शुरू करना है, क्या जारी रखना है, और 3 प्राथमिकताएँ लिखें
- 4कम से कम 8 सवाल भरकर 'Save Review' दबाएं — ड्राफ़्ट अपने-आप बचता रहता है
- 5ज़रूरत हो तो 'Print' दबाएं; 'पिछले reviews' में पुराने रिव्यू खोलकर देखें
संडे वीकली रिव्यू क्या है?
Weekly review यानी हफ़्ता ख़त्म होने पर लगभग 15 मिनट बैठकर देखना कि हफ़्ता कैसा गया और अगला कैसा चलाना है। रविवार इसके लिए सुविधाजनक है, क्योंकि सोमवार से पहले एक साफ़ योजना हाथ में होती है। यह टूल 12 सवाल पूछता है: इस हफ़्ते की सबसे बड़ी जीत, सबसे बड़ी चूक, जो अचानक हुआ, जो सीखा, किस चीज़ ने थकाया, किसने ऊर्जा दी; अगले हफ़्ते क्या बंद करें, शुरू करें, जारी रखें; और अगले हफ़्ते की तीन प्राथमिकताएँ। आपका लिखा ड्राफ़्ट अपने-आप आपके ब्राउज़र में बचता है, पिछले 8 रिव्यू देखे जा सकते हैं, और पेज A4 पर प्रिंट हो जाता है।
Tips और सुझाव
- •हर हफ़्ते एक ही दिन और एक ही समय रखें
- •ईमानदारी से लिखें — चूक भी, जीत भी; किसी को दिखाना नहीं है
- •'बंद करना है' में साफ़ चीज़ लिखें — 'ज़्यादा फ़ोन' नहीं, 'रात 11 के बाद फ़ोन नहीं'
- •प्राथमिकताओं के साथ तारीख़ या दिन डालें
- •नया रिव्यू लिखने से पहले पिछला खोलकर देखें कि जो तय किया था वह हुआ या नहीं
Tools toh ek shuruaat hai —
Apni Hindi self-development journey ko poora karein. Books padhein, combos buy karein, ya VV App pe free account banaayein.
12 best-selling Hindi self-development books — finance, career, mindset, spirituality. Cumulative ₹2,000+ value.
Full collection — combos, single books, audiobooks, courses. India-wide delivery + COD.
Free account → daily Hindi content, book summaries, journal, habits tracker, community.