अकाउंटेंट / CA (ई-कॉमर्स)हाथरस में नौकरी
हमारी किताबें रोज़ हमारी अपनी वेबसाइट से पूरे भारत में ऑनलाइन बिकती हैं, कैश ऑन डिलीवरी और ऑनलाइन पेमेंट से। इस ऑनलाइन बिज़नेस का पूरा हिसाब-किताब, GST और TDS समय पर सँभालने वाला अनुभवी अकाउंटेंट चाहिए, जिसने ई-कॉमर्स के अकाउंट्स पर काम किया हो।
हाथरस, उत्तर प्रदेश ई-कॉमर्स अकाउंट्स का 1+ साल अनुभव हिंदी पढ़ना ज़रूरी दिन: सुबह 10 से शाम 6 · फुल-टाइम
अभी आवेदन करेंकोई फ़ीस नहीं · बिल्कुल फ़्री
- नौकरी या इंटरव्यू के लिए किसी तरह की कोई फ़ीस या चार्ज नहीं है, यह बिल्कुल फ़्री है।
- कंपनी हाथरस में है और यह ऑफ़िशियल भर्ती है, कोई थर्ड पार्टी या एजेंट नहीं।
- यह Vyaktigat Vikas पब्लिकेशन कंपनी का ऑफ़िशियल फ़ॉर्म है। आपका इंटरव्यू सीधे कंपनी में होगा और नौकरी भी सीधे कंपनी में मिलेगी।
काम क्या होगा
- हर दिन की ऑनलाइन बिक्री Tally में चढ़ाना: वेबसाइट के ऑर्डर, कैश ऑन डिलीवरी और ऑनलाइन पेमेंट
- पेमेंट गेटवे और कूरियर कंपनी से आया पैसा बैंक से मिलाना (रिकंसिलिएशन), रिटर्न और रिफ़ंड का हिसाब
- GST: GSTR-1 और GSTR-3B समय पर, ई-इनवॉइस / ई-वे बिल, और ई-कॉमर्स TCS का मिलान
- TDS: हर महीने समय पर जमा करना और तिमाही रिटर्न (24Q / 26Q)
- ख़रीद के बिल (कागज़, छपाई, पैकिंग) और वेंडर पेमेंट का हिसाब
- हर महीने की रिपोर्ट, और हमारे CA के साथ ऑडिट और ITR की तैयारी
किसके लिए है
- ई-कॉमर्स बिज़नेस के अकाउंट्स का कम से कम 1 साल का अनुभव ज़रूरी (फ़्रेशर नहीं): ऑनलाइन बिक्री वाली कंपनी, Amazon / Flipkart / Meesho सेलर, या CA फ़र्म में ई-कॉमर्स क्लाइंट्स
- B.Com / M.Com, CA Inter या CA
- Tally (TallyPrime) और Excel अच्छे से चलाना आता हो
- GST रिटर्न और TDS का काम ख़ुद किया हो
- हिंदी पढ़ना आता हो
- हाथरस, अलीगढ़, आगरा, मथुरा या आस-पास से रोज़ आ सकें, या हाथरस आकर रह सकें
- महिलाएँ और पुरुष, दोनों आवेदन करें
सैलरी इंटरव्यू में बात करके तय होगी। आवेदन के बाद हमारी टीम आपको कॉल करेगी।
आवेदन करें: सिर्फ़ 2 मिनट
बायोडाटा न हो तो भी आवेदन कर सकते हैं।
किसी और को काम चाहिए?
यह नौकरी दोस्तों और घरवालों को भेजें, या अपनी स्टोरी पर लगाएँ।