Skip to main content

Free Shipping on all Prepaid Orders! Abhi Order Karo 🚚

कंप्यूटर सीखिए · कंप्यूटर की ABCD

कंप्यूटर शॉर्टकट कीज़ हिंदी में

Windows, Word, Excel, इंटरनेट, ईमेल और Tally Prime: हर की का काम हिंदी में

एक ही की अलग प्रोग्राम में अलग काम कर सकती है। जैसे Ctrl+E Word में लाइन को बीच में करता है, पर Tally Prime में बिल को फ़ाइल में बदलता है। इसलिए नीचे कीज़ प्रोग्राम के हिसाब से अलग-अलग लिस्ट में हैं : कुल 195, हर एक उसी काम से जिसमें “कंप्यूटर की ABCD” की किताबें उसे सिखाती हैं।

रोज़ काम आने वाली 12 कीज़

  • Ctrl+Cकॉपी
  • Ctrl+Xकट
  • Ctrl+Vपेस्ट
  • Ctrl+Zपिछला काम वापस
  • Ctrl+Yपिछला काम दोबारा
  • Ctrl+Sफ़ाइल सेव करना
  • Ctrl+Aसब चुनना
  • Ctrl+Pप्रिंट का डिब्बा
  • Ctrl+Fशब्द खोजना
  • Alt+F4खिड़की बंद करना
  • Win+Lताला लगाना
  • Win+Eफ़ाइलों की खिड़की

Windows और फ़ाइलें की शॉर्टकट कीज़

कंप्यूटर चालू-बंद, फ़ोल्डर, कॉपी-पेस्ट, पेन ड्राइव

कीक्या होता है
WinStart मेन्यू खोलना
Win+Lताला लगाना
Alt+F4खिड़की बंद करना
Ctrl+Alt+Deleteअटकने पर
Enterहाँ, आगे बढ़िए
Escमेन्यू बंद करना
Win+Eफ़ाइलों की खिड़की
Ctrl+Shift+Nनया फ़ोल्डर
F2नाम बदलना
Alt+ऊपर का तीरएक फ़ोल्डर बाहर
Backspaceपिछली जगह पर
Ctrl+Cकॉपी
Ctrl+Xकट
Ctrl+Vपेस्ट
Ctrl+Zपिछला काम वापस
Deleteमिटाना
Ctrl+Aसब चुनना
F5लिस्ट ताज़ा करना
Ctrl+क्लिकचुन-चुनकर लेना
Shift+क्लिकलगातार कई लेना
Alt+Enterफ़ाइल का साइज़

कीबोर्ड और टाइपिंग की शॉर्टकट कीज़

हिंदी-अंग्रेज़ी टाइपिंग

कीक्या होता है
Shiftएक अक्षर बड़ा
Caps Lockसारे अक्षर बड़े
Backspaceपीछे से मिटाना
Deleteआगे से मिटाना
Tabलंबी ख़ाली जगह
Enterनई लाइन
Win+Spaceभाषा बदलना
Ctrl+Zपिछला काम वापस
Ctrl+Sफ़ाइल सेव करना
Ctrl+Aपूरा लिखा चुनना

इंटरनेट (Chrome / Edge) की शॉर्टकट कीज़

खोज, ऑनलाइन फ़ॉर्म, सुरक्षा

कीक्या होता है
Ctrl+Tनया टैब
Ctrl+Wयह टैब बंद
Ctrl+Lपते की पट्टी पर
F5पन्ना दोबारा लाना
Ctrl+Fपन्ने में शब्द खोजना
Ctrl+Dपता सेव करना
Tabअगले डिब्बे में
Shift+Tabपिछले डिब्बे में
Spaceछोटे डिब्बे में निशान
Ctrl+Pप्रिंट का डिब्बा
Ctrl+Shift+Nनिजी खिड़की
Ctrl+Hखोले पेजों की लिस्ट
Ctrl+Shift+Deleteलिस्ट मिटाना
Win+Lताला लगाना
Alt+F4खिड़की बंद

ईमेल (Gmail) की शॉर्टकट कीज़

ईमेल लिखना और फ़ाइल भेजना

कीक्या होता है
Ctrl+Enterईमेल भेजना
Tabअगले डिब्बे में
Shift+Tabपिछले डिब्बे में
Ctrl+Zपिछला काम वापस
Ctrl+Bअक्षर मोटे करना
Escखिड़की बंद करना
Ctrl+Cचुना हुआ कॉपी
Ctrl+Vकॉपी किया चिपकाना
Ctrl+Aपूरा लिखा चुनना

PDF और प्रिंट की शॉर्टकट कीज़

PDF बनाना, प्रिंट निकालना

कीक्या होता है
Ctrl+Pप्रिंट का डिब्बा
Ctrl+Aसब चुनना
Enterनाम लिखकर सेव
Ctrl+क्लिकचुन-चुनकर लेना
Shift+क्लिकलगातार कई लेना
Escडिब्बा बंद करना
Tabअगली लाइन पर

MS Word की शॉर्टकट कीज़

अर्ज़ी, बायोडाटा, लेटर, टेबल

कीक्या होता है
Ctrl+Sफ़ाइल सेव करना
Ctrl+Rलाइन दाईं तरफ़
Ctrl+Lलाइन बाईं तरफ़
Ctrl+Eलाइन बीच में
Ctrl+Zपिछला काम वापस
Ctrl+Bअक्षर मोटे करना
Ctrl+Iअक्षर तिरछे करना
Ctrl+Uनीचे लकीर लगाना
Ctrl+]अक्षर बड़े करना
Ctrl+[अक्षर छोटे करना
Ctrl+Aसब कुछ चुनना
Ctrl+Yपिछला काम दोबारा
Tabसीध बनाना, अगला खाना
F12नाम देकर सेव
Ctrl+Homeसबसे ऊपर जाना
Ctrl+Jदोनों किनारे सीधे
Alt+Shift+Dआज की तारीख़
Ctrl+Endसबसे आख़िर में
Ctrl+1लाइनें पास-पास
Ctrl+5डेढ़ गुनी दूर
Ctrl+2दुगुनी दूर
Shift+Tabमुद्दा बाहर
Enterनया मुद्दा
Backspaceनंबर हटाना
Ctrl+Shift+Lबिंदु लगाना
Deleteचुना हुआ लिखा मिटाना
Ctrl+Cचुनी फ़ोटो कॉपी करना
Ctrl+Vकॉपी यहाँ चिपकाना
Escखुला डिब्बा बंद करना
Ctrl+Enterनया पेज शुरू
Ctrl+Pप्रिंट और झलक
Win+Spaceभाषा बदलना
Ctrl+Dफ़ॉन्ट का डिब्बा
Shiftअंग्रेज़ी का बड़ा अक्षर
Ctrl+Fशब्द खोजना
Ctrl+Hखोजकर बदलना
Alt+F9कोड दिखाना, छिपाना
Alt+F4सामने की खिड़की बंद

MS Excel की शॉर्टकट कीज़

सैलरी शीट से पिवट टेबल तक

कीक्या होता है
Ctrl+Sसेव
Ctrl+Zग़लती वापस
F2खाने के अंदर सुधार
Ctrl+Cकॉपी
Ctrl+Vचिपकाना
Alt+=झटपट जोड़
Ctrl+Dऊपर का खाना नीचे
Ctrl+Rबाएँ का खाना दाएँ
Ctrl+;आज की तारीख़
Ctrl+Enterसब खानों में भरना
Shift+Spaceपूरी लाइन चुनना
Ctrl+Spaceपूरा कॉलम चुनना
Ctrl+Bअक्षर मोटे करना
Ctrl+1खाने की दिखावट बदलना
Ctrl+Aपूरी लिस्ट चुनना
Deleteखाना ख़ाली करना
Escअधूरा लिखा रद्द करना
Ctrl+Nनई ख़ाली फ़ाइल
F4फ़ॉर्मूले में $ लगाना
Tabएक खाना दाएँ
Shift+Tabएक खाना बाएँ
Alt+Enterउसी खाने में नीचे
Ctrl+Pप्रिंट
Ctrl+Shift+&बाहरी लकीर
Ctrl+Shift+%प्रतिशत का रूप
Ctrl+Shift+!दो दशमलव
Ctrl+Shift+तीरछोर तक चुनना
Ctrl+तीरछोर पर जाना
Ctrl+Homeसीधे A1 पर
Ctrl+Endआख़िरी खाना
Ctrl+Fशीट में ढूँढ़ना
Ctrl+Hढूँढ़कर बदलना
Ctrl+Tटेबल बनाना
Ctrl+Yपिछला काम दोबारा
Ctrl+-लाइन या खाना हटाना
Ctrl+Shift++ख़ाली खाना डालना
Ctrl+Shift+Lफ़िल्टर चालू-बंद
Alt+नीचे का तीरफ़िल्टर खोलना
Ctrl+`फ़ॉर्मूले देखना
Shift+F3फ़ॉर्मूलों की लिस्ट
Ctrl+Alt+Vचिपकाने के तरीक़े
F9हिसाब दोबारा लगाना
Ctrl+Page Downअगली शीट
Ctrl+Shift+#तारीख़ का रूप
Enterएक खाना नीचे
Shift+Enterएक खाना ऊपर
Alt+F5पिवट टेबल Refresh
Alt+F1चुने खानों का ग्राफ़
F11ग्राफ़ अलग शीट पर
Alt+PPage Layout टैब

PowerPoint की शॉर्टकट कीज़

स्लाइड बनाना और शो

कीक्या होता है
Ctrl+Mनई स्लाइड
F5शुरू से शो
Shift+F5इसी स्लाइड से शो
Escशो बंद करना
Ctrl+Dस्लाइड की नक़ल
Ctrl+Sबदलाव सेव करना

Tally Prime की शॉर्टकट कीज़

कंपनी, वाउचर, GST बिल, रिपोर्ट

कीक्या होता है
Alt+Kकंपनी का मेन्यू
Ctrl+Aस्क्रीन पक्की करना
Alt+F3दूसरी कंपनी खोलना
F3खुली कंपनियों में बदलना
Ctrl+Qस्क्रीन से बाहर
F1टैली की मदद
Alt+Gरिपोर्ट खोलना
Ctrl+Gरिपोर्ट बदलना
F2तारीख़ बदलना
Escएक स्क्रीन पीछे
Enterचुना हुआ खोलना
Ctrl+Nकैलकुलेटर
Alt+Cवहीं नया ग्रुप बनाना
Ctrl+Enterलेजर बदलना
F8बिक्री का वाउचर
Ctrl+Hमोड बदलना
Ctrl+Dलाइन हटाना
F9ख़रीद का वाउचर
F6रसीद चढ़ाना
F5भुगतान चढ़ाना
F4जमा-निकासी वाउचर
Ctrl+Pबिल छापना
Alt+Pप्रिंट का मेन्यू
Alt+F2से-तक का समय
Alt+F1पूरा या छोटा रूप
F12रिपोर्ट की सेटिंग
Ctrl+Bरक़म दिखाने का ढंग
Alt+Dएंट्री मिटाना
Alt+Xएंट्री Cancel करना
Alt+2एंट्री की नक़ल
Alt+Iबीच में नई एंट्री
Ctrl+Rरिपोर्ट से लाइन छिपाना
Alt+Uछिपी लाइनें वापस
Ctrl+Eयही बिल फ़ाइल में
Alt+Eएक्सपोर्ट का मेन्यू
Ctrl+Mईमेल से भेजना
Alt+YData का मेन्यू
Ctrl+F3खुली कंपनियाँ बंद
Alt+F4टैली बंद करना

कंप्यूटर की ABCD · 4 हिंदी किताबें

कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली: 56 काम, शुरू से

ये कीज़ किताबों में उसी काम के साथ आती हैं जहाँ वे काम आती हैं, ताकि याद रहें।

  • ✓ हर काम चार पन्नों में : तैयार नमूना, स्टेप, आम ग़लतियाँ, ख़ुद कीजिए
  • ✓ दफ़्तर और दुकान के असली काम : सैलरी शीट, GST बिल, अटेंडेंस, टैली वाउचर
  • ✓ हर किताब में QR : अभ्यास के जवाब, वर्ड और एक्सेल की बनी-बनाई फ़ाइलें भी
कंप्यूटर की ABCD देखिए →

दूसरी भाषाओं में भी : English · தமிழ் · తెలుగు · ગુજરાતી · മലയാളം

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कंप्यूटर की सबसे ज़रूरी शॉर्टकट कीज़ कौन सी हैं?

Ctrl + C (कॉपी), Ctrl + X (कट), Ctrl + V (पेस्ट), Ctrl + Z (पिछला काम वापस), Ctrl + S (सेव), Ctrl + A (सब चुनना), Ctrl + P (प्रिंट) और Alt + F4 (खिड़की बंद)। ये लगभग हर प्रोग्राम में यही काम करती हैं।

Ctrl + C और Ctrl + X में क्या फ़र्क़ है?

Ctrl + C चीज़ की नक़ल बनाता है, असली चीज़ अपनी जगह रहती है। Ctrl + X उसे काटता है: Ctrl + V दबाने पर वह पुरानी जगह से हटकर नई जगह पहुँच जाती है।

एक ही की अलग-अलग प्रोग्राम में अलग काम क्यों करती है?

हर प्रोग्राम अपनी कीज़ ख़ुद तय करता है। जैसे Ctrl + E, Word में लाइन को बीच में करता है, जबकि Tally Prime में बिल को फ़ाइल में बदलता है। इसीलिए इस पेज पर कीज़ प्रोग्राम के हिसाब से अलग-अलग लिस्ट में हैं।

Tally Prime में वाउचर किस की से खुलते हैं?

F8 बिक्री, F9 ख़रीद, F6 रसीद, F5 भुगतान और F4 जमा-निकासी (Contra) का वाउचर खोलता है। Ctrl + A स्क्रीन पक्की करता है।

क्या इन शॉर्टकट कीज़ की लिस्ट PDF में मिल सकती है?

हाँ। यह पेज खोलकर Ctrl + P दबाइए और प्रिंटर की जगह Save as PDF चुनिए। पूरी लिस्ट PDF बनकर सेव हो जाएगी।