Skip to main content

Free Shipping on all Prepaid Orders! Abhi Order Karo 🚚

Vyaktigat Vikas Academy · कक्षा 11 और 12 · 2027

NEET जीव विज्ञान कक्षा 11 अध्याय 2: जीव जगत का वर्गीकरण (नोट्स)

9 टॉपिक · 9 NEET जैसे प्रश्न · कक्षा 11 (हिंदी माध्यम)

मुफ़्त टॉपिक पढ़िए: पाँच जगत वर्गीकरण ↓

इस अध्याय में क्या है

  1. 1. पाँच जगत वर्गीकरणपूरा पढ़िए ↓

    सन् 1969 में व्हिटेकर (Whittaker) ने जीवों को पाँच जगतों में बाँटा : मॉनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लांटी और ऐनिमेलिया। आधार : कोशिका संरचना, शारीरिक संरचना, पोषण, जनन और जातिवृत्तीय संबंध (phylogenetic relationships)।

  2. 2. मॉनेरा जगत : आद्य बैक्टीरिया

    मॉनेरा जगत के एकमात्र सदस्य बैक्टीरिया हैं। ये सबसे अधिक संख्या वाले सूक्ष्मजीव हैं और गर्म झरनों, मरुस्थल, बर्फ व गहरे समुद्र तक लगभग हर जगह मिलते हैं। संरचना सरल, पर उपापचय की विविधता सबसे अधिक; अधिकांश परपोषी, कुछ स्वपोषी।

  3. 3. यूबैक्टीरिया

    यूबैक्टीरिया (eubacteria, वास्तविक बैक्टीरिया) हज़ारों प्रकार के हैं। पहचान : कठोर कोशिका भित्ति और, चल हों तो, एक कशाभ (flagellum)।

  4. 4. प्रोटिस्टा : क्राइसोफाइट, डायनोफ्लैजिलेट, युग्लीनॉइड

    सभी एककोशिक यूकैरियोटिक जीव प्रोटिस्टा जगत में रखे जाते हैं; इसकी सीमाएँ ठीक से तय नहीं। ये मुख्यतः जलीय हैं, कोशिका में सुसंगठित केंद्रक और झिल्लीबद्ध कोशिकांग होते हैं, कुछ में कशाभ या पक्ष्माभ।

  5. 5. अवपंक कवक और प्रोटोजोआ

    अवपंक कवक (slime moulds) मृतजीवी प्रोटिस्टा हैं। शरीर सड़ती टहनियों और पत्तों पर गति कर जैविक पदार्थ का भक्षण करता है; अनुकूल परिस्थितियों में प्लाज्मोडियम (plasmodium) बनता है, जो कई फीट फैल सकता है। प्रतिकूल परिस्थितियों में फलनकाय बनते हैं, जिनके सिरों पर बीजाणु होते हैं; ये वर्षों जीवित रहते हैं और हवा से फैलते हैं।

  6. 6. कवक जगत

    कवक (फंजाई, fungi) परपोषी जीवों का अलग जगत हैं। एककोशिक यीस्ट को छोड़ सभी तंतुमय हैं : शरीर पतले धागों, कवक तंतु (hyphae) का बना है और तंतुओं का जाल कवक जाल (mycelium) है। भित्ति काइटिन और पॉलिसैकेराइड की बनी है।

  7. 7. कवक के वर्ग

    कवक जाल की आकारिकी, बीजाणु बनाने की विधि और फलनकाय के आधार पर कवक चार वर्गों में बँटे हैं : फाइकोमाइसिटीज, ऐस्कोमाइसिटीज, बेसिडियोमाइसिटीज, ड्यूटेरोमाइसिटीज।

  8. 8. प्लांटी और ऐनिमेलिया जगत

    प्लांटी में सभी यूकैरियोटिक, क्लोरोफिलयुक्त जीव आते हैं : शैवाल, ब्रायोफाइट, टैरिडोफाइट, जिम्नोस्पर्म, एंजियोस्पर्म। ऐनिमेलिया में बहुकोशिक, परपोषी यूकैरियोटिक जीव हैं, जिनकी कोशिकाओं में भित्ति नहीं होती।

  9. 9. वाइरस, वाइराइड और लाइकेन

    वाइरस (virus) अकोशिक हैं : कोशिका के बाहर निष्क्रिय और रवेदार, भीतर जाकर मेजबान कोशिका के तंत्र से अपनी प्रतिकृति बनाते और उसे मार देते हैं। ये अविकल्पी परजीवी हैं; कोशिका संरचना न होने से पाँच जगतों में इनका स्थान नहीं।

पूरा टॉपिक मुफ़्त: पाँच जगत वर्गीकरण

छपे नोट्स का यही पन्ना, वेब पर (चित्र किताब में हैं)।

पाँच जगत पद्धति

सन् 1969 में व्हिटेकर (Whittaker) ने जीवों को पाँच जगतों में बाँटा : मॉनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लांटी और ऐनिमेलिया। आधार : कोशिका संरचना, शारीरिक संरचना, पोषण, जनन और जातिवृत्तीय संबंध (phylogenetic relationships)।
जगतकोशिकाभित्तिपोषणकाय संरचना
मॉनेराप्रोकेरियोटिकसेलुलोस रहितस्व, परपोषीकोशिकीय
प्रोटिस्टायूकैरियोटिककुछ मेंस्व, परपोषीकोशिकीय
फंजाईयूकैरियोटिककाइटिन युक्तपरपोषीबहुकोशिक, ढीले ऊतक
प्लांटीयूकैरियोटिकसेलुलोसस्वपोषीऊतक, अंग
ऐनिमेलियायूकैरियोटिकनहीं होतीपरपोषीऊतक, अंग, अंग तंत्र

आम ग़लती

फंजाई की भित्ति काइटिन की है, सेलुलोस की नहीं। मॉनेरा की भित्ति भी सेलुलोस रहित है; ऐनिमेलिया में भित्ति होती ही नहीं।

याद रखिए

  • केंद्रक झिल्ली केवल मॉनेरा में नहीं है।
  • तीन अनुक्षेत्र (domain) पद्धति मॉनेरा को दो अनुक्षेत्रों में बाँटती है : छह जगत।

NEET जैसा प्रश्न

कौन-से जगत के जीव परपोषी हैं और उनकी कोशिका भित्ति में काइटिन होता है?

  1. (1)मॉनेरा
  2. (2)प्रोटिस्टा
  3. (3)फंजाई
  4. (4)प्लांटी
उत्तर देखिए

(3) फंजाई

कक्षा 11 अध्याय 2 के NEET जैसे प्रश्न

  1. कौन-से जगत के जीव परपोषी हैं और उनकी कोशिका भित्ति में काइटिन होता है?(पाँच जगत वर्गीकरण)
    1. (1) मॉनेरा
    2. (2) प्रोटिस्टा
    3. (3) फंजाई
    4. (4) प्लांटी
  2. गाय और भैंस की आँत में रहकर गोबर से जैव गैस बनाने वाले आद्य बैक्टीरिया कौन-से हैं?(मॉनेरा जगत : आद्य बैक्टीरिया)
    1. (1) हैलोफिल
    2. (2) थर्मोएसिडोफिल
    3. (3) मैथेनोजेन
    4. (4) सायनोबैक्टीरिया
  3. कौन-से जीव सबसे छोटी जीवित कोशिकाएँ हैं, जिनमें कोशिका भित्ति नहीं होती और जो बिना ऑक्सीजन जीवित रह सकते हैं?(यूबैक्टीरिया)
    1. (1) सायनोबैक्टीरिया
    2. (2) माइकोप्लाज्मा
    3. (3) मैथेनोजेन
    4. (4) डाइएटम
  4. कौन-सा जोड़ा सही है?(प्रोटिस्टा : क्राइसोफाइट, डायनोफ्लैजिलेट, युग्लीनॉइड)
    1. (1) डाइएटम : सेलुलोस पट्टिकाएँ
    2. (2) डायनोफ्लैजिलेट : सिलिका कवच
    3. (3) युग्लीनॉइड : प्रोटीनयुक्त पेलिकिल
    4. (4) सुनहरे शैवाल : काइटिन
  5. मलेरिया का परजीवी प्लाज्मोडियम प्रोटोजोआ के किस समूह में आता है?(अवपंक कवक और प्रोटोजोआ)
    1. (1) अमीबीय
    2. (2) कशाभी
    3. (3) पक्ष्माभी
    4. (4) स्पोरोजोआ
  6. कवकों के लैंगिक जनन में घटनाओं का सही क्रम कौन-सा है?(कवक जगत)
    1. (1) केंद्रक संलयन, प्लैज्मोगैमी, मिऑसिस
    2. (2) प्लैज्मोगैमी, केंद्रक संलयन, मिऑसिस
    3. (3) प्लैज्मोगैमी, मिऑसिस, केंद्रक संलयन
    4. (4) मिऑसिस, प्लैज्मोगैमी, केंद्रक संलयन
  7. किस वर्ग में केवल कोनिडिया से जनन होता है और लैंगिक अवस्था ज्ञात नहीं है?(कवक के वर्ग)
    1. (1) फाइकोमाइसिटीज
    2. (2) ऐस्कोमाइसिटीज
    3. (3) बेसिडियोमाइसिटीज
    4. (4) ड्यूटेरोमाइसिटीज
  8. इनमें से कौन-सा पादप परजीवी है?(प्लांटी और ऐनिमेलिया जगत)
    1. (1) ब्लैडरवर्ट
    2. (2) वीनस फ्लाईट्रैप
    3. (3) अमरबेल (Cuscuta)
    4. (4) नॉस्टॉक
  9. केवल RNA वाला, प्रोटीन आवरण रहित संक्रामक कारक कौन-सा है?(वाइरस, वाइराइड और लाइकेन)
    1. (1) वाइरस
    2. (2) वाइराइड
    3. (3) प्रिओन
    4. (4) बैक्टीरियोफेज

इन प्रश्नों के उत्तर छपे नोट्स में दिए हैं।

Vyaktigat Vikas Academy

NEET जीव विज्ञान 2027: छपा हुआ सेट

कक्षा 11 और 12 का NEET जीव विज्ञान, हिंदी में: हर टॉपिक एक पन्ने पर, हर साइंस शब्द के साथ उसका English नाम, और NEET जैसे MCQ का बैंक।

नोट्स का सेट देखिए →

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कक्षा 11 अध्याय 2 (जीव जगत का वर्गीकरण) में कौन-कौन से टॉपिक हैं?

जीव जगत का वर्गीकरण में 9 टॉपिक हैं: पाँच जगत वर्गीकरण, मॉनेरा जगत : आद्य बैक्टीरिया, यूबैक्टीरिया, प्रोटिस्टा : क्राइसोफाइट, डायनोफ्लैजिलेट, युग्लीनॉइड, अवपंक कवक और प्रोटोजोआ, कवक जगत, कवक के वर्ग, प्लांटी और ऐनिमेलिया जगत, वाइरस, वाइराइड और लाइकेन।

पाँच जगत वर्गीकरण क्या है?

सन् 1969 में व्हिटेकर (Whittaker) ने जीवों को पाँच जगतों में बाँटा : मॉनेरा, प्रोटिस्टा, फंजाई, प्लांटी और ऐनिमेलिया। आधार : कोशिका संरचना, शारीरिक संरचना, पोषण, जनन और जातिवृत्तीय संबंध (phylogenetic relationships)।

क्या ये नोट्स NEET के लिए हैं?

हाँ। ये नोट्स NCERT कक्षा 11 की किताब और NEET UG के जीव विज्ञान सिलेबस के आधार पर हैं। कुछ टॉपिक (जैसे "सजीव क्या है?") NCERT की नई किताब में नहीं हैं, पर NEET सिलेबस में हैं; उनके पन्ने भी इन नोट्स में हैं।

क्या इस पेज पर नोट्स मुफ़्त हैं?

हाँ। हर टॉपिक का सार और "पाँच जगत वर्गीकरण" का पूरा टॉपिक, NEET जैसे प्रश्न और उसके उत्तर के साथ, यहाँ मुफ़्त है। पूरे नोट्स और MCQ बैंक Vyaktigat Vikas Academy के छपे सेट में हैं।

कक्षा 11 अध्याय 2 के NEET जैसे प्रश्न कौन से हैं?

इस पेज पर 9 प्रश्न हैं, हर टॉपिक से एक। जैसे: कौन-से जगत के जीव परपोषी हैं और उनकी कोशिका भित्ति में काइटिन होता है?