Skip to main content

Free Shipping on all Prepaid Orders! Abhi Order Karo 🚚

कंप्यूटर सीखिए · कंप्यूटर की ABCD

Excel फ़ॉर्मूले हिंदी में, उदाहरण के साथ

SUM से VLOOKUP तक: हर फ़ॉर्मूला दफ़्तर और दुकान के असली काम से

नीचे हर फ़ॉर्मूला उसी काम से है जिसमें “एक्सेल की ABCD” उसे सिखाती है : सैलरी शीट, अटेंडेंस, GST बिल, मार्कशीट, दुकान का हिसाब। फ़ॉर्मूला, उसका मतलब और वह ग़लती जो सबसे ज़्यादा होती है।

पहला उदाहरण : सैलरी शीट

दफ़्तर में सबसे पहले यही काम मिलता है। चार लोगों की सैलरी, एक पन्ने पर। जोड़-घटाव एक्सेल ख़ुद करेगा।

ABCDE
1नामबेसिकHRAPFहाथ में
2रवि150006000180019200
3सीमा180007200216023040
4इमरान120004800144015360
5पूजा200008000240025600
6कुल83200
पीले खाने फ़ॉर्मूले से भरे हैं
  • इस दफ़्तर का नियम : HRA = बेसिक का 40% · PF = बेसिक का 12%
  • हाथ में = बेसिक + HRA - PF
वीडियो पाठ : एक्सेल की ABCD, काम 1 · सैलरी शीट बनाइए

1. जोड़, घटाव, गुणा और प्रतिशत

एक्सेल में हर फ़ॉर्मूला = से शुरू होता है। + जोड़, - घटाव, * गुणा और / भाग। प्रतिशत सीधे 40% लिखकर लगता है।

=B2*40%=B2+C2-D2

उदाहरण : दफ़्तर में सबसे पहले यही काम मिलता है। चार लोगों की सैलरी, एक पन्ने पर। जोड़-घटाव एक्सेल ख़ुद करेगा।

ध्यान दीजिए : = लगाना मत भूलिए। नहीं लगाया, तो एक्सेल उसे फ़ॉर्मूला नहीं मानेगा। जो लिखा है, वही दिखा देगा।

एक्सेल की ABCD, काम 1 : सैलरी शीट बनाइए

2. SUM : कई खानों का जोड़

E2:E5 का मतलब है E2 से E5 तक के सारे खाने। बीच में : लगता है।

=SUM(E2:E5)

उदाहरण : दफ़्तर में सबसे पहले यही काम मिलता है। चार लोगों की सैलरी, एक पन्ने पर। जोड़-घटाव एक्सेल ख़ुद करेगा।

एक्सेल की ABCD, काम 1 : सैलरी शीट बनाइए

3. AVERAGE, MAX और MIN

AVERAGE औसत निकालता है, MAX सबसे बड़ी संख्या और MIN सबसे छोटी।

=AVERAGE(B2:B7)=MAX(B2:B7)=MIN(B2:B7)

उदाहरण : कपड़े की दुकान का महीना ख़त्म हुआ। मालिक पूछते हैं, कुल ख़र्च कितना हुआ और सबसे बड़ा ख़र्च कितने का। जवाब एक्सेल निकालेगा।

ध्यान दीजिए : B2 और B7 के बीच : लगाइए। इसका मतलब है, B2 से B7 तक। यहाँ - लगाया, तो एक्सेल B2 में से B7 घटा देगा।

एक्सेल की ABCD, काम 3 : महीने का ख़र्च जोड़िए

4. $ से खाना बाँधना (F4)

GST की दर एक ही खाने B6 में है। $ लगा हो, तो फ़ॉर्मूला नीचे खींचने पर भी B6 को ही देखता है। B6 लिखते ही F4 दबाइए, $ ख़ुद लग जाएगा।

=D2*$B$6

उदाहरण : स्टेशनरी की दुकान पर एक स्कूल का ऑर्डर आया है। मान लीजिए, चारों सामान पर 18% GST लगता है। पूरा हिसाब एक्सेल लगाएगा।

ध्यान दीजिए : F4 तभी दबाइए, जब B6 अभी-अभी लिखा हो। टिमटिमाती लकीर B6 के ठीक बाद होनी चाहिए। तब $ उसी पर लगेगा, D2 पर नहीं।

एक्सेल की ABCD, काम 4 : बिल बनाइए

5. ROUND और RANK

ROUND दशमलव के बाद उतने ही अंक रखता है जितने आप लिखें (यहाँ 2)। RANK बताता है कि लिस्ट में कौन पहले, दूसरे, तीसरे नंबर पर है।

=ROUND(F2/400,2)=RANK(F2,$F$2:$F$6)

उदाहरण : परीक्षा हो गई। अब क्लास टीचर को पाँच बच्चों की मार्कशीट चाहिए : कुल अंक, प्रतिशत और रैंक। रैंक एक्सेल ख़ुद निकालेगा।

ध्यान दीजिए : ROUND मत छोड़िए। उसके बिना भी % का बटन 74% दिखा देगा, पर खाने में 0.7375 पड़ा रहेगा।

एक्सेल की ABCD, काम 5 : मार्कशीट बनाइए

6. COUNTIF : शर्त से गिनती

जिन खानों में P लिखा है, सिर्फ़ उन्हें गिनता है। अटेंडेंस रजिस्टर में हाज़िरी इसी से निकलती है।

=COUNTIF(B2:G2,"P")

उदाहरण : कोचिंग सेंटर में पाँच लोग पढ़ाते हैं। शनिवार को सर पूछते हैं, इस हफ़्ते कौन कितने दिन आया। उँगलियों पर गिनना नहीं पड़ेगा।

ध्यान दीजिए : P के दोनों तरफ़ " लगाइए। फ़ॉर्मूले के अंदर शब्द हमेशा " " के बीच लिखा जाता है। संख्या को इसकी ज़रूरत नहीं।

एक्सेल की ABCD, काम 2 : अटेंडेंस रजिस्टर बनाइए

7. SUMIF : शर्त से जोड़

B कॉलम में जहाँ-जहाँ E2 वाला नाम है, सिर्फ़ उन लाइनों की C कॉलम वाली रक़म जोड़ता है। COUNTIF उन्हीं लाइनों को गिनता है।

=SUMIF($B$2:$B$10,E2,$C$2:$C$10)=COUNTIF($B$2:$B$10,E2)

उदाहरण : बिजली के सामान की दुकान पर तीन सेल्समैन हैं। शाम को मालिक पूछते हैं, किसने कितने बिल काटे और कितना बेचा। जवाब रजिस्टर देगा।

ध्यान दीजिए : $ लगाने का सीधा तरीक़ा : फ़ॉर्मूले में B2 से B10 तक माउस से चुनिए, फिर F4 दबाइए। चारों $ एक साथ लग जाएँगे।

एक्सेल की ABCD, काम 10 : शर्त से गिनिए और जोड़िए

8. IF : अगर ऐसा, तो वैसा

शर्त सच हो, तो पहला जवाब, नहीं तो दूसरा। जवाब शब्द भी हो सकता है और हिसाब भी।

=IF(C2>=B2,"Yes","No")=IF(C2>=B2,C2*100,0)

उदाहरण : मोबाइल की दुकान में महीना पूरा हुआ। मालिक पूछते हैं, किसने टारगेट पूरा किया और किसे कितना बोनस जाएगा। फ़ैसला एक्सेल करेगा।

एक्सेल की ABCD, काम 8 : IF से फ़ैसला कराइए

9. VLOOKUP : दूसरी लिस्ट से चीज़ लाना

A2 का कोड रेट लिस्ट के पहले कॉलम में ढूँढ़ता है और उसी लाइन के दूसरे कॉलम का दाम ले आता है।

=VLOOKUP(A2,$G$2:$H$6,2,FALSE)

उदाहरण : किराना दुकान में हर सामान का एक कोड है और दाम एक अलग लिस्ट में। मालिक चाहते हैं, बिल में दाम कोई हाथ से न लिखे। दाम ख़ुद आएगा।

एक्सेल की ABCD, काम 9 : दो लिस्ट मिलाइए : VLOOKUP

10. तारीख़ों का हिसाब और TODAY

तारीख़ में 30 जोड़ने से 30 दिन आगे की तारीख़ आती है। दो तारीख़ें घटाने से बीच के दिन। TODAY() आज की तारीख़ देता है।

=B2+30=C2-$B$7=TODAY()

उदाहरण : थोक व्यापारी माल उधार देता है, 30 दिन के लिए। मालिक रोज़ पूछते हैं, किसका पैसा कब तक आना है। तारीख़ें एक्सेल गिनेगा।

ध्यान दीजिए : TODAY के बाद ( ) लगाना मत भूलिए। ब्रैकेट के अंदर कुछ नहीं लिखना है। ब्रैकेट छूटा, तो खाने में #NAME? आ जाएगा।

एक्सेल की ABCD, काम 11 : तारीख़ों का हिसाब लगाइए

कंप्यूटर की ABCD · 4 हिंदी किताबें

कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली: 56 काम, शुरू से

एक्सेल की किताब में ये सारे फ़ॉर्मूले 14 कामों में, हर एक तैयार नमूने, स्टेप और अभ्यास के साथ।

  • ✓ हर काम चार पन्नों में : तैयार नमूना, स्टेप, आम ग़लतियाँ, ख़ुद कीजिए
  • ✓ दफ़्तर और दुकान के असली काम : सैलरी शीट, GST बिल, अटेंडेंस, टैली वाउचर
  • ✓ हर किताब में QR : अभ्यास के जवाब, वर्ड और एक्सेल की बनी-बनाई फ़ाइलें भी
कंप्यूटर की ABCD देखिए →

दूसरी भाषाओं में भी : English · தமிழ் · తెలుగు · ગુજરાતી · മലയാളം

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Excel में फ़ॉर्मूला कैसे लिखते हैं?

जिस खाने में जवाब चाहिए, उस पर क्लिक कीजिए। = लिखिए, फिर फ़ॉर्मूला (जैसे =SUM(E2:E5)) और Enter दबाइए। = लगाना भूल गए, तो एक्सेल उसे फ़ॉर्मूला नहीं मानेगा।

Excel के सबसे ज़रूरी फ़ॉर्मूले कौन से हैं?

दफ़्तर में सबसे ज़्यादा SUM, AVERAGE, MAX, MIN, IF, COUNTIF, SUMIF और VLOOKUP काम आते हैं। इस पेज पर हर एक का असली उदाहरण है।

फ़ॉर्मूले में $ क्यों लगाते हैं?

$ खाने को बाँध देता है। फ़ॉर्मूला नीचे खींचने पर बाक़ी पता बदलता है, $ वाला नहीं। फ़ॉर्मूला लिखते समय पते के ठीक बाद F4 दबाइए, $ ख़ुद लग जाएगा।

COUNTIF और SUMIF में क्या फ़र्क़ है?

COUNTIF शर्त पूरी करने वाले खाने गिनता है। SUMIF उन्हीं लाइनों की रक़म जोड़ता है, इसलिए उसमें जोड़ने वाली रेंज भी लिखनी पड़ती है।

फ़ॉर्मूले में शब्द " " के बीच क्यों लिखते हैं?

फ़ॉर्मूले के अंदर शब्द हमेशा " " के बीच लिखा जाता है, जैसे "P" या "Yes"। संख्या को इसकी ज़रूरत नहीं।