Skip to main content

Free Shipping on all Prepaid Orders! Abhi Order Karo 🚚

कंप्यूटर सीखिए · कंप्यूटर की ABCD

Excel में VLOOKUP हिंदी में, उदाहरण के साथ

कोड से दूसरी लिस्ट का दाम लाइए: किराना बिल का असली उदाहरण

उदाहरण

किराना दुकान में हर सामान का एक कोड है और दाम एक अलग लिस्ट में। मालिक चाहते हैं, बिल में दाम कोई हाथ से न लिखे। दाम ख़ुद आएगा।

ABCDEFGH
1कोडसामानमात्रादामरक़मकोडदाम
2A103दाल2120240A10145
3A101चीनी545225A10260
4A105तेल1150150A103120
5A102चावल1060600A10440
6कुल1215A105150
तैयार शीट : पीले खाने फ़ॉर्मूले से भरे हैं
  • इस बिल का नियम : दाम = रेट लिस्ट में उसी कोड के आगे लिखा दाम
  • रक़म = मात्रा गुणा दाम · रेट लिस्ट G और H कॉलम में है

VLOOKUP ऐसे पढ़िए

=VLOOKUP(A2,$G$2:$H$6,2,FALSE)
  1. A2

    यह कोड ढूँढ़िए

  2. $G$2:$H$6

    रेट लिस्ट के पहले कॉलम में

  3. 2

    मिले, तो लिस्ट का दूसरा कॉलम दीजिए

  4. FALSE

    हूबहू वही कोड, मिलता-जुलता नहीं

स्टेप बाय स्टेप

  1. नई शीट में रेट लिस्ट : G1 में कोड, H1 में दाम, नीचे पाँच लाइनें।
  2. अब बिल : A1 से E1 तक कोड, सामान, मात्रा, दाम, रक़म लिखिए।
  3. A2 से नीचे चार कोड, सामान और मात्रा लिखिए। दाम ख़ाली छोड़िए।
  4. D2 में लिखिए =VLOOKUP(A2, अभी Enter मत दबाइए।
  5. अब G2 से H6 तक चुनिए। F4 दबाइए। $G$2:$H$6 बनेगा।
  6. आगे लिखिए ,2,FALSE) फिर Enter दाल का दाम आ गया।
  7. E2 में लिखिए =C2*D2 फिर Enter
  8. D2 और E2 चुनिए। कोने का छोटा चौकोर पकड़िए। लाइन 5 तक नीचे खींचिए।
  9. A6 में लिखिए : कुल। E6 में =SUM(E2:E5) फिर Enter

जाँच : D3 में 45, E6 में 1215।

ध्यान दीजिए : 2 का मतलब है रेट लिस्ट का दूसरा कॉलम। गिनती लिस्ट के पहले कॉलम से शुरू होती है, शीट के A कॉलम से नहीं।

गड़बड़ हो, तो

  • दाम की जगह #N/A दिख रहा है। यह कोड रेट लिस्ट में नहीं मिला। बिल और लिस्ट का कोड मिलाइए। ख़ाली जगह भी गिनी जाती है।
  • ग़लत कोड A108 पर भी 150 आ गया। आख़िर का FALSE छूट गया। तब VLOOKUP पास का कोड पकड़ लेता है। FALSE लगाइए। ग़लत कोड पर #N/A आएगा।
  • खींचने पर लाइन 3 और 5 में #N/A आया। लिस्ट पर $ नहीं था। वह नीचे खिसककर G3:H7 बन गई। D2 में $G$2:$H$6 करके दोबारा खींचिए।

याद रखिए : दो लिस्ट को कोड से मिलाइए, नाम से नहीं। नाम कोई चीनी लिखता है, कोई शक्कर। कोड हमेशा एक-सा रहता है।

अब ख़ुद कीजिए

अब हार्डवेयर की दुकान का बिल बनाइए। लिस्ट लाइन 5 तक है।

ABCDEFGH
1कोडसामानमात्रादामरक़मकोडदाम
2K203ताला2K20190
3K201कील3K20260
4K204ब्रश5K203150
5कुल?K20440
? वाले खाने आपको फ़ॉर्मूले से भरने हैं

लिस्ट यहाँ $G$2:$H$5 है।

जवाब देखिए

दाम 150, 90, 40 · कुल 770

एक क़दम आगे : A4 में K204 की जगह K202 लिखिए। सामान में पेंच। देखिए, दाम और कुल क्या हो गए। जवाब : 60 और 870

इस काम की कीज़

  • F4$ लगाना
  • Ctrl+Cकॉपी
  • Ctrl+Vचिपकाना
  • Ctrl+Alt+Vचिपकाने के तरीक़े
  • F9हिसाब दोबारा लगाना
  • Ctrl+Page Downअगली शीट

इंटरव्यू में पूछा जाए

“VLOOKUP आता है?”

“जी। कोड से दूसरी लिस्ट का दाम ले आता हूँ। आख़िर में FALSE और लिस्ट पर $ लगाता हूँ।”

एक्सेल की ABCD, काम 9 : दो लिस्ट मिलाइए : VLOOKUP

कंप्यूटर की ABCD · 4 हिंदी किताबें

कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली: 56 काम, शुरू से

यह पाठ एक्सेल की किताब के एक काम से है। पूरे सेट में ऐसे 56 काम हैं : कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली।

  • ✓ हर काम चार पन्नों में : तैयार नमूना, स्टेप, आम ग़लतियाँ, ख़ुद कीजिए
  • ✓ दफ़्तर और दुकान के असली काम : सैलरी शीट, GST बिल, अटेंडेंस, टैली वाउचर
  • ✓ हर किताब में QR : अभ्यास के जवाब, वर्ड और एक्सेल की बनी-बनाई फ़ाइलें भी
कंप्यूटर की ABCD देखिए →

दूसरी भाषाओं में भी : English · தமிழ் · తెలుగు · ગુજરાતી · മലയാളം

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Excel में VLOOKUP क्या करता है?

किराना दुकान में हर सामान का एक कोड है और दाम एक अलग लिस्ट में। मालिक चाहते हैं, बिल में दाम कोई हाथ से न लिखे। दाम ख़ुद आएगा। VLOOKUP कोड को दूसरी लिस्ट के पहले कॉलम में ढूँढ़ता है और उसी लाइन से चीज़ ले आता है।

VLOOKUP फ़ॉर्मूला कैसे लिखते हैं?

उदाहरण : =VLOOKUP(A2,$G$2:$H$6,2,FALSE)। A2 = ढूँढ़ना है वह कोड, $G$2:$H$6 = रेट लिस्ट, 2 = लिस्ट का दूसरा कॉलम, FALSE = हूबहू वही कोड।

VLOOKUP में #N/A क्यों आता है?

दाम की जगह #N/A दिख रहा है। यह कोड रेट लिस्ट में नहीं मिला। बिल और लिस्ट का कोड मिलाइए। ख़ाली जगह भी गिनी जाती है।

VLOOKUP में FALSE क्यों लगाते हैं?

ग़लत कोड A108 पर भी 150 आ गया। आख़िर का FALSE छूट गया। तब VLOOKUP पास का कोड पकड़ लेता है। FALSE लगाइए। ग़लत कोड पर #N/A आएगा।

VLOOKUP में 2 का मतलब क्या है?

2 का मतलब है रेट लिस्ट का दूसरा कॉलम। गिनती लिस्ट के पहले कॉलम से शुरू होती है, शीट के A कॉलम से नहीं।