Skip to main content

Free Shipping on all Prepaid Orders! Abhi Order Karo 🚚

कंप्यूटर सीखिए · कंप्यूटर की ABCD

Excel में IF फ़ॉर्मूला हिंदी में, उदाहरण के साथ

टारगेट पूरा हुआ या नहीं, और किसे कितना बोनस: फ़ैसला एक्सेल करेगा

उदाहरण

मोबाइल की दुकान में महीना पूरा हुआ। मालिक पूछते हैं, किसने टारगेट पूरा किया और किसे कितना बोनस जाएगा। फ़ैसला एक्सेल करेगा।

ABCDE
1नामटारगेटबिकेटारगेट पूराबोनस
2संदीप4046Yes4600
3रुबीना3535Yes3500
4मनोज4031No0
5प्रीति3038Yes3800
6अनवर3529No0
7कुल बोनस11900
तैयार शीट : पीले खाने फ़ॉर्मूले से भरे हैं
  • इस दुकान का नियम : बिके फ़ोन टारगेट के बराबर या ज़्यादा, तो Yes · नहीं तो No
  • बोनस = Yes वालों को हर फ़ोन पर 100 रुपये · No वालों को 0

IF ऐसे पढ़िए

=IF(C2>=B2,"Yes","No")
  1. IF

    अगर

  2. C2>=B2

    बिके फ़ोन टारगेट के बराबर या ज़्यादा हों

  3. "Yes"

    तो यह लिखा आएगा

  4. "No"

    नहीं तो यह

यहाँ दर 100 फ़ॉर्मूले के अंदर है, ताकि ध्यान IF पर रहे। असली शीट में उसे काम 4 की तरह एक खाने में रखिए।

स्टेप बाय स्टेप

  1. एक्सेल खोलिए। Blank workbook चुनिए।
  2. लाइन 1 में हेडिंग लिखिए : नाम, टारगेट, बिके, टारगेट पूरा, बोनस
  3. A2 से नीचे पाँच नाम लिखिए। B में टारगेट, C में बिके फ़ोन।
  4. D2 में लिखिए =IF(C2>=B2,"Yes","No") फिर Enter
  5. D2 देखिए। 46 फ़ोन बिके, टारगेट 40 था। इसलिए Yes आया।
  6. E2 में लिखिए =IF(C2>=B2,C2*100,0) फिर Enter
  7. D2 और E2 चुनिए। कोने का छोटा चौकोर पकड़िए। लाइन 6 तक नीचे खींचिए।
  8. A7 में लिखिए : कुल बोनस। E7 में =SUM(E2:E6) फिर Enter

जाँच : D3 में Yes, E7 में 11900।

ध्यान दीजिए : >= को इसी क्रम में लिखिए। पहले > आता है, उसके बाद = आता है। बराबर या कम के लिए भी यही क्रम है : <=

गड़बड़ हो, तो

  • खाने में #NAME? दिख रहा है। Yes और No के दोनों तरफ़ " नहीं लगा। एक्सेल उन्हें नाम समझ बैठा। F2 दबाकर " लगाइए।
  • बोनस की जगह C2*100 लिखा आ रहा है। हिसाब को भी " " के बीच लिख दिया। एक्सेल ने उसे शब्द मान लिया। दोनों " हटा दीजिए।
  • ख़ाली लाइन में भी Yes आ गया। चौकोर ज़्यादा खिंच गया। ख़ाली खाना एक्सेल के लिए 0 है, और 0 बराबर 0। वहाँ के फ़ॉर्मूले मिटा दीजिए।

याद रखिए : IF लिखने से पहले ठीक बराबर वाले का फ़ैसला पूछ लीजिए। टारगेट 35, बिके भी 35 : बोनस मिलेगा या नहीं? मिलेगा, तो >= लिखिए। नहीं, तो सिर्फ़ >

अब ख़ुद कीजिए

अब यही शीट स्कूटर के एक शोरूम के लिए बनाइए।

ABCDE
1नामटारगेटबिकेटारगेट पूराबोनस
2लता1214
3गोपाल107
4सलमा88
5नितिन1211
6कुल बोनस?
? वाले खाने आपको फ़ॉर्मूले से भरने हैं

यहाँ बोनस : हर स्कूटर पर 500 रुपये

जवाब देखिए

Yes, No, Yes, No · कुल 11000

एक क़दम आगे : नितिन का एक स्कूटर और बिका। C5 में 11 की जगह 12 लिखिए। D5 और E6 देखिए। जवाब : Yes और 17000

इस काम की कीज़

  • Ctrl+`फ़ॉर्मूले देखना
  • F2खाने के अंदर सुधार
  • Escअधूरा लिखा छोड़ना
  • Ctrl+Zग़लती वापस
  • Ctrl+Yवापस लिया दोबारा
  • Shift+F3फ़ॉर्मूलों की लिस्ट

इंटरव्यू में पूछा जाए

“IF लगाना आता है?”

“जी। शर्त लिखकर Yes या No निकाल लूँगा, और बोनस भी।”

एक्सेल की ABCD, काम 8 : IF से फ़ैसला कराइए

कंप्यूटर की ABCD · 4 हिंदी किताबें

कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली: 56 काम, शुरू से

यह पाठ एक्सेल की किताब के एक काम से है। पूरे सेट में ऐसे 56 काम हैं : कंप्यूटर, वर्ड, एक्सेल और टैली।

  • ✓ हर काम चार पन्नों में : तैयार नमूना, स्टेप, आम ग़लतियाँ, ख़ुद कीजिए
  • ✓ दफ़्तर और दुकान के असली काम : सैलरी शीट, GST बिल, अटेंडेंस, टैली वाउचर
  • ✓ हर किताब में QR : अभ्यास के जवाब, वर्ड और एक्सेल की बनी-बनाई फ़ाइलें भी
कंप्यूटर की ABCD देखिए →

दूसरी भाषाओं में भी : English · தமிழ் · తెలుగు · ગુજરાતી · മലയാളം

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Excel में IF फ़ॉर्मूला क्या करता है?

IF एक शर्त जाँचता है। शर्त सच हो, तो पहला जवाब देता है, नहीं तो दूसरा। जैसे बिके फ़ोन टारगेट के बराबर या ज़्यादा हों, तो Yes, नहीं तो No।

IF फ़ॉर्मूला कैसे लिखते हैं?

उदाहरण : =IF(C2>=B2,"Yes","No")। पहले शर्त (C2>=B2), फिर सच होने पर जवाब ("Yes"), फिर ग़लत होने पर जवाब ("No")। तीनों के बीच कॉमा।

क्या IF से हिसाब भी लगा सकते हैं?

हाँ। जवाब की जगह हिसाब लिखिए : =IF(C2>=B2,C2*100,0) टारगेट पूरा करने वाले को हर फ़ोन पर 100 रुपये बोनस देता है, बाक़ी को 0।

IF में Yes और No को " " में क्यों लिखते हैं?

फ़ॉर्मूले के अंदर शब्द हमेशा " " के बीच लिखा जाता है। संख्या या हिसाब को इसकी ज़रूरत नहीं।

IF काम न करे, तो क्या देखें?

खाने में #NAME? दिख रहा है। Yes और No के दोनों तरफ़ " नहीं लगा। एक्सेल उन्हें नाम समझ बैठा। F2 दबाकर " लगाइए।